लखनऊ ब्यूरो
विकाश दूबे इनकाउंटर मे मारा गया
कानपुर में एसटीएफ के काफिले की गाड़ी पलटी, भागने की कोशिश में विकास को एनकाउंटर में कमर में लगी गोली : उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां यूपी एसटीएफ के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ये वही काफिला है, जिसमें मध्य प्रदेश से गिरफ्तार मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे सवार था. पता चला है कि विकास दुबे जिस गाड़ी में सवार था, वही हादसे का शिकार हुई है. बर्रा थाना क्षेत्र के पास की ये घटना है. दुर्घटना में कार पलट गई है. पता चला है कि गाड़ी पलटने के बाद घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की. इस दौरान साथ में वाहन चल रहे थे, उसमें पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की. सूत्रों के अनुसार विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटी और उसके बाद ये घटना हुई. पता चला है कि गाड़ी में विकास बीच में बैठा था, उसके अगल-बगल में कमांडो बैठे थे.
➡ 5 लाख इनामी विकास दुबे मारा गया
➡ *एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया*
➡ *मुठभेड़ में एसटीएफ के 2 जवान घायल*
➡ *एसटीएफ काफिले की एक गाड़ी पलटी*
➡ *इसी गाड़ी में विकास दुबे बैठाया गया था*
➡*हादसे के बाद विकास दुबे भागने लगा*
➡ *एसटीएफ की पिस्टल लेकर भागने लगा*
➡ *एसटीएफ ने रोका विकास ने फायरिंग की*
➡ *जवाबी फायरिंग में विकास दुबे मारा गया*
➡*कानपुर के भउती इलाके में मुठभेड़ हुई*
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।