कृपा शंकर चौधरी
डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर सदैव चलती रहेगी भाजपा :- कमलेश पासवान
गोरखपुर । बांसगांव के भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने बांसगांव विधानसभा के कौड़ीराम विकास खण्ड अंतर्गत बूथ न०-01 पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहरौली के प्रांगण में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर सागौन,यूकेलिप्टस,अमरूद, आवला,नीम आदि गुड़कारी छायादार पौधे का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कमलेश पासवान ने कहा कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सपनो को पूरा करते हुऐ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश में भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर के साथ ही साथ हर कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों पर सदैव चलते हुये उनके सपनों को पूरा करने का कार्य करेगा इसी क्रम में बांसगांव लोकसभा अंतर्गत बांसगांव विधानसभा के प्रथम बूथ पर वन महोत्सव के अवसर पर हर दिन कम से कम पाँच पौधा अवश्य वृक्षारोपण किया जा रहा है। और कहा कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण अवश्य करें जैसे ये पेड़ बड़ा होगा आप को पुत्र के समान छांव देगा और वातावरण शुद्ध रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल,मण्डल महामंत्री संतोष शाही,सेक्टर प्रमुख वीरेन्द्र शाही,बुथ अध्यक्ष ब्रह्मानन्द पासवान व विजय सिंह, ब्लाक प्रमुख चरगावां सुनील पासवान , प्रधानप्रतिनिधि जितेंद्र पासवान, प्रधानाध्यापक वशिष्ठ त्रिपाठी,भाजपा युवा मोर्चा मण्डलमंत्री छोटू पाण्डेय,विनोद पासवान, अभिषेक पासवान, रामबृक्ष पासी, रामदरश पासी, रामफल पासी, कामाख्या पासवान, महेश प्रसाद, रामप्रवेश पासवान, देवनारायण पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, पूर्व पार्षद महेश पासवान, छेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र पासवान, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।