राकेश सिंह गोण्डा
तानाशाह कोटेदार ने मारपीट कर अभद्रता कर कार्ड धारकों को भगाया
गोंडा: एक तरफ वैश्विक महामारी में ग्रामीणों के जीने का सहारा सरकारी खाद्यान्न(राशन) ही है, लेकिन जिले के एक ऐसे कोटेदार हैं जो कार्ड धारको को राशन तो दूर लाठी डंडा भी देने में भी शातिर निकले
वजीरगंज विकासखंड़ के ग्रामसभा तुर्काडीहा(बभनी) के कोटेदार लल्लन मिश्रा ने अपने कई दबंग साथी अखिलेंद्र उर्फ बबलू,विक्रम,खनन्न तिवारी के साथ मंगलवार को ऐसा कारनामा करके दिखाया है जो निंदनीय है।
ग्रामसभा के मजरा कलवारन पुरवा के कार्ड धारक अजीज,समी,मेंहदी हुसैन,रमरान,सफर अली, इस्लाम, अब्बास अली,संतोष,छोटकऊ सिंह,संतराम गुप्ता,मो.मुस्तफा,जावेद हुसैन,अजहर हुसैन,रवी कुमार,राजेश,अहसान उल्ला,जगन्नाथ,राजू गुप्ता,विक्रम व शकील अहमद समेत पूरे मजरे के लोग कोटेदार के कहने पर उनके यहां राशन लेने गये थे।कार्डधारकों से पिछले माह मिलने वाले राशन का अंगूठा पहले ही लगवा लिए थे कि इस माह में दोनों महीने का राशन एक साथ देंगे।
जब ग्रामीणों ने पिछले महीने का राशन मांगा तो कोटेदार बौखला गया और अभद्र भाषा से व्यवहार करने लगा।कार्ड धारकों ने विरोध किया तो उनको लाठी डंडों से मारा पीटा और भगा दिया।कार्ड धारकों का आरोप है कि मौके पर कुछ लोग वीडियो और फोटो खींच रहे थे उनकी मोबाइल भी कोटेदार ने छीन लिया और कहा कि भाग जाओ नहीं तो सबको गोली मार दूंगा। लगभग दर्जनों पीड़ित कार्डधारक शिकायत पत्र लेकर डीएम के पास गये।एस ओ संजय कुमार दूबे ने बताया कि कार्यवाई की जा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।