कृपा शंकर चौधरी
सृष्टि के कल्याण हेतु रवि किशन ने किया हवन
गोरखपुर की जनता से किया अनुरोध बिना आवश्यक कार्य के ना निकले बाहर घर में रहें सुरक्षित रहें
गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की आम जनता से अनुरोध किया है कि गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब हाल ही में 84 मामले सामने आए हैं जिससे आम जन को अब सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि यह महामारी कितनी तेजी से फैल सकती है । इसमें सावधानी ही बचाव होगा जब भी घर से निकले तो पूरी सेफ्टी के साथ निकले हर 2 घंटे पर अपने हाथ को साबुन से साफ करें जहां पर साबुन की व्यवस्था ना हो वहां सैनिटाइजर का प्रयोग करें परंतु अपने आप को सुरक्षित रखें सांसद रवि किशन ने अपने मुंबई स्थित आवास में भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया और सृष्टि के कल्याण के लिए हवन का भी कार्यक्रम संपन्न कराया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सृष्टि के कल्याण के लिए प्रार्थना की है सांसद रवि किशन ने कहा कि अभी सदी के महानायक और बॉलीवुड फिल्म के जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी पूर्णा संक्रमित होने की खबर मिली जिससे मैं बहुत आहत हूं महादेव से से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्दी स्वस्थ हो सांसद रवि किशन ने कहा कि सबको अपने बचाव के लिए अपने आप को ही समझने की जरूरत होगी जो व्यक्ति अपने आप नहीं समझेगा उसके साथ यह घटना घट सकती है अतः गोरखपुर के जनता से मेरा अनुरोध है कि बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले अगर जाना जरूरी हो तो पूरी सुरक्षा के साथ निकले
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।