कैलाश सिंह विकास वाराणसी
उ0प्र0 के मुख्यमंत्री की ओर से पांच लाख की आर्थिक सहायता दिवगंत वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी की पत्नी को मुहैया कराया गया
वाराणसी/दिनांक 28 अगस्त, 2020 वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी जिनकी पिछले दिनों कोरोना बीमारी के कारण BHU hospital mein असामयिक निधन हो गया था, उनके परिवार को आज शासन की ओर से पांच लाख रूपये का आर्थिक अनुदान दिया गया। अनुदान प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने माननीय मुख्यमंत्री की ओर से दिवंगत पत्रकार की पत्नी और पुत्र प्रांजल चतुर्वेदी को उनके आवास पर जाकर सौंपा। इस मौके पर एसडीएम तहसीलदार और पत्रकार मौजूद थे श्री जायसवाल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।