गरीब के झोपडी को किया आग के हवाले, कपड़ा, रुपए, धान - गेहुं जेवरात सहित 12 बकरी जलकर खाक
कुशीनगर :: थाना तरया सुजान ग्राम सभा मोरवन के सुकरौली टोला में रात में हरिकिशुन प्रसाद पुत्र ढोढा प्रसाद के घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया जिससे झोपड़ी कपड़ा, रुपए, आनाज़, जेवरात सहित 12 बकरियां जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर तमकुही राज के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित मौके पर पहुंच कर पीड़ितों परिवार को आर्थिक मदद किया तथा ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया व आगजनी के घटना में शामिल जो भी व्यक्ति हो उस पर कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान ब्लॉक प्रभारी विनीत गुप्ता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय रावत, अनिरुद्ध गुप्ता, शंभू गुप्ता, पप्पू रावत सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।