देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने अब 6 और हवाई अड्डों का निजीकरण करने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन हवाई अड्डों के निजीकरण को मंजूरी मिल सकती है. कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही सरकार इसी साल बिडिंग की प्रक्रिया शुरू कर देगी. बताते चलें कि मोदी सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के 12 हवाई अड्डों के निजीकरण का फैसला लिया था. इसके तहत अहमदाबाद, मेंगलुरु, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और जयपुर हवाई अड्डों का निजीकरण पहले ही किया जा चुका है. अडानी ग्रुप ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इन हवाई अड्डों को खरीद लिया था. अब 19 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में अमृतसर, इंदौर, रांची, त्रिची, भुबनेश्वर और रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण को मंजूरी मिल सकती है.
Wednesday, 19 August 2020
मोदी सरकार ने अब 6 और हवाई अड्डों का निजीकरण करने का हो सकता है फैसला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।