इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
स्वर्ण व्यवसायी हत्याकाण्ड का खुलासा, अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र रामकोला में दिनांक 06.08.2020 को लक्ष्मी पेट्रोल पम्प के पास स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया था जिसकी इलाज के दौरान 04 दिन बाद मृत्यु हो गयी थी । जिसके संबंध में थाना रामकोला पर मु 0 अ 0 सं 0 199/2020 धारा 394/302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा तत्काल टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे । जनपद की स्वाट व थाना रामकोला की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विशुनपुरा तिराहा थानाक्षेत्र रामकोला के पास उपरोक्त घटना से संबन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता साकिन पकड़ियार नौगावां थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को दिनांक 15.08.20 को एक अदद अवैध शस्त्र मय कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी की मोटर साईकिल पैशन प्रो नं 0 UP 57 F 9650 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 06.08.2020 को लक्ष्मी पेट्रोल पम्प के सामने मैने अपने दो अन्य साथियो 1.सिन्टू सिंह पुत्र मन्टू सिंह साकिन जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर , 2.अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा ( बिहार ) के साथ स्वर्णकार को गोली मारकर लूट का प्रयास किये थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 204/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भा.द.वि. ब मु 0 अ 0 सं 0 205/2020 धारा 3/25 आर्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता 1.विशाल गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता साकिन पकड़ियार नौगावां थाना रामकोला जनपद कुशीनगर । अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः 1.मु 0 अ 0 सं 0 199/2020 धारा 302/394 भादवि थाना रामकोला कुशीनगर । 2.मु 0 अ 0 सं 0 204/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भा.द.वि. थाना रामकोला कुशीनगर 3.मु 0 अ 0 सं 0 205/2020 धारा 3/25 आर्स एक्टथाना रामकोला कुशीनगर विवरण बरामदगी 1.एक अदद मोटरसाइकिल पैसन प्रोकाला रगा न D UP 57 F9650 2.एक अदद नजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण : 1.प्रभारी निरीक्षककरुणेश प्रताप सिंहथाना रामकोला जनपद कुशीनगर 2.40 उ 0 नि 0 जगमोहन राय थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 3.उ नि 0 विवेकानन्द यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 4.का 0 अमित कुमार सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 5. का 0 बालेन्दू पाल थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 6.का 0 संदीप यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 7.स्वाट टीम प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता जनपद कुशीनगर 8.का 0 शिवानन्द सिंह जनपद कुशीनगर 9.का 0 रणजीत यादव जनपद कुशीनगर 10.का 0 चन्द्रशेखर यादव जनपद कुशीनगर 11.का 0 शशिकेश गोस्वामी जनपद कुशीनगर 12.सर्विलांस सेल से का 0 चन्द्रभान वर्मा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।