राकेश सिंह गोण्डा
राम जन्मभूमि मंदिर के नीव के लिए धार्मिक स्थल कपिल आश्रम से गयी मिट्टी
नवाबगंंज,गोण्डा। 5 अगस्त को अयोध्या रामजन्मभूमि में नींव पूजन में जिले के नवाबगंज में धार्मिक स्थल कपिल आश्रम से जल व मिट्टी पहुंचाई गई।
रविवार को बजरंग दल विभाग सह संयोजक रामशंकर शर्मा के नेतृत्व में कपिल आश्रम महंगूपुर, पहेलवान वीर मन्दिर नवाबगंज, जमदग्नि आश्रम जमथा, अष्ट्रावक्र आश्रम परियावा से मिट्टी पहुंचाई गई। कलश में संरक्षित कर मिट्टी को अयोध्या के कारसेवकपुरम में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय को सौंपा गया। साथ मे भगवान कपिल सेवा समिति के प्रमुख शरद पांडेय,पुरषोत्तम पांडेय मिंटू,रामसरन मौर्य,अशोक पांडेय,भोला पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।