कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
विधायक विपिन सिंह के निवेदन पर योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को जल्द समाधना हेतु आश्वस्त किया
गोरखपुर। रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ एनेक्सी भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने अपने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। विधायक विपिन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भरवलिया, पथरा, बड़गो, सेंदुली - बेंदुली, कजाकपुर, रामपुर, मुहूईसुधरपु वार्ड नं 65, महेवा वार्ड नं 30 में जल निकासी के लिए नाला निर्माण के साथ जनपद के सभी बन्धों पर बरसात के पानी के निकासी के लिए पम्पिंग स्टेशन के निर्माण व
रामगढ़ताल से तरकुलानी रेगुलेटर तक नाले में जमे सिल्ट के निकासी कराने और शहर के भारी भागों में लकडी के पोल व जर्जर तारों बदलने बदले जाने हेतु आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को जल्द समाधना हेतु आश्वस्त किया।
यह जानकारी विधायक विपिन सिंह के मीडिया प्रभारी वैभव अग्रहरि ने दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।