विद्युत विभाग के घोर लापरवाही से बेशकीमती भैंस की गई जान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 August 2020

विद्युत विभाग के घोर लापरवाही से बेशकीमती भैंस की गई जान

राकेश सिंह गोंडा

विद्युत विभाग के घोर लापरवाही से बेशकीमती भैंस की गई जान

मनकापुर गोंडा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरदही बाजार में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई विद्युत पोल में करंट उतरने से एक भैंस की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मनकापुर लेखपाल ने घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनकापुर बरदही बाजार की है जहां विद्युत विभाग की लापरवाही से स्थानीय निवासी जयप्रकाश यादव की बेशकीमती भैंस विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गई  थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए पोल में करंट उतरने की शिकायत गांव वालों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से की थी विभाग ने संज्ञान में नहीं लिया और आज यह घटना घट गई। लेकिन आज भी विभाग की नींद नहीं खुली हैं शायद इन्हें जगाने के लिए किसी जानवर कि के बजाय इंसान के मौत का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।