बस्ती: अपर शिक्षा निदेशक की पहल पर सभी जनपदों से स्काउट गाइड शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति वेबिनार में किया प्रतिभाग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 August 2020

बस्ती: अपर शिक्षा निदेशक की पहल पर सभी जनपदों से स्काउट गाइड शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति वेबिनार में किया प्रतिभाग

आलोक चौधरी बस्ती

अपर शिक्षा निदेशक की पहल पर सभी जनपदों से स्काउट गाइड शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति वेबिनार में किया प्रतिभाग

बस्ती । नयी शिक्षा नीति 2020 पर वेबिनार के उद्घा टन सत्र में मा. बेसिक शिक्षा मंत्री उ प्र शासन सतीश चन्द्र द्विवेदी,शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह, निदेशक आई ए एस ई व एस आई ई टी प्रयागराज तथा कार्यक्रम संयोजक अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप,निदेशक सीमेट संजय सिन्हा एवं एमिटी यूनिवर्सिटी के विद्वानों के विचार के साथ ही फिट इंडिया से मिशन डायरेक्टर एकता विश्नोई  को सुनने एवं नयी शिक्षा नीति समझने का अवसर मिला,यह विचार स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह और गाइड शिक्षिका सत्या पाण्डेय ने व्यक्त किया,कहा कि ललिता प्रदीप मैम के उत्तर प्रदेशीय स्काउट शिक्षक और जिला गाइड कैप्टन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने के कारण हमें, उनके मार्ग दर्शन समय समय पर प्राप्त होते रहते हैं,नई शिक्षा नीति 2020 वेबिनार में प्रतिभागिता भी उनके ही सौजन्य से सम्भव हो पाई है।
स्काउट गाइड से विभिन्न जनपदों से दपिन्दर कौर,अकबर अली आदि भी जुड़ कर वेबिनार का हिस्सा बने।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।