कुआनो नदी में मछुआरों के जाल में फंसा घड़ियाल मछुआरों के उड़े होश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 August 2020

कुआनो नदी में मछुआरों के जाल में फंसा घड़ियाल मछुआरों के उड़े होश

राकेश सिंह गोण्डा 
 

कुआनो नदी में मछुआरों के जाल में फंसा घड़ियाल मछुआरों के उड़े होश

गोंडा : खोड़ारे थाना क्षेत्र में कुआनो नदी के भालू घाट पर मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में घड़ियाल फंस गया। उसे मछुआरों ने वन विभाग के हवाले कर दिया। नदी में घड़ियाल मिलने से आसपास के लोग खौफजदा हैं।

बताया गया कि कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। तभी उनके जाल में अचानक मछलियों के साथ एक घड़ियाल फंस गया। मछुआरों को लगा कि शायद उनके हाथ कोई बहुत बड़ी मछली लग गई । जब उन्होंने जाल को अन्य मछुआरों की मदद से बाहर खींचा तो उनके होश उड़ गए। जाल में एक मध्यम आकार का घड़ियाल फंसा हुआ था। यह बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई जिससे घाट पर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर जनपद सिद्धार्थ नगर के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घड़ियाल को पकड़ कर ले गई। इस संबंध में गोंडा के प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि उक्त क्षेत्र सिद्धार्थनगर से करीब है, इसलिए वहां की टीम घड़ियाल को ले गई। इस बारे में जानकारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।