कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
सांसद रवि किशन ने पासी समाज की समस्याओ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया अवगत
ताड़ी विक्रेताओं का वृक्षकर और सर चार्ज माफ करने की माँग।
गोरखपुर,30 अगस्त । सांसद रवि किशन ने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पासी,बेलदार,भर,खटीक आदि वर्ग के लोगों की समस्याओ से अवगत कराया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि पासी, बेलदार आदि कुछ ऐसे वर्ग है जिनका मुख्य पेसा वृक्ष से ताड़ी उतारना है।यही उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है।कोरोना सन्क्रमण काल में मार्च माह में ही लॉकडाउन लगने की वजह से इनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो गया।गरीबों को दो वक्त का भोजन मिलना भी कठिन हो गया।ऐसे में यह वर्ग वृक्षकर और सरचार्ज कहा से वहन करेंगे।इनको इन करो से मुक्त करने के लिए ही मैंने मुख्यमन्त्री जी को पत्र लिख कर अनुरोध किया है।
सांसद ने कहा कि यह जरूरी है कि हम लोग सामाजिक तौर पर सुदृढ़ होने के लिए आने वाली पीढ़ी का संस्कारवान और नीतिगत शिक्षा के साथ उनका मार्ग प्रशस्त करे और हर वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।