लखनऊ ब्यूरो
मिनिएचर आर्टिस्ट अमन सिंह गुलाटी ने बनाई राम मंदिर की दुनिया की सबसे छोटी तस्वीर
श्री राम जन्म भूमि पूजन को लेकर मिनिएचर आर्टिस्ट अमन सिंह गुलाटी ने राम मंदिर की दुनिया की सबसे छोटी तस्वीर आर्ट ब्रश पर बनाई है .
अमन ने बताया जिस तरह एक लेखक के लिए उसकी सबसे महत्वपूर्ण चीज कलम होती है , उसी तरह एक कलाकार के लिए उसकी सबसे महत्वपूर्ण चीज ब्रश होती है. जिससे वह कैनवस में रंग भरता है. अमन ने कहा यह उनका सौभाग्य है कि श्रीराम के जन्म स्थान के ऊपर चित्रकारी करने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ. अमन ने कहा कि राम जन्म भूमि के शिलान्यास की सूचना मिलते ही देश विदेश के राम भक्त अपना अपना योगदान तन मन धन से दे रहे हैं. एक कलाकार के रूप में श्री राम जी के मंदिर की तस्वीर को लकड़ी के एक ब्रश के ऊपर बना कर उनके चरणों में समर्पित की है. *अमन ने इस तस्वीर में राम मंदिर वह श्री राम की तस्वीर को बनाया बनाया है. साथी उन्होंने इस खास तस्वीर को बनाने के लिए 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया है.*
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं अमन सिंह गुलाटी मिनिएचर पेंटिंग वह अपनी अनोखी बदाम पर कलाकारी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते है. चित्रकला जगत में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं अमन.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।