कैलाश सिंह विकास वाराणसी
राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कमला पति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा आयोजित परिचर्चा
बाराणसी 20 अगस्त । राजीव गांधी जी भारतीय राजनिति के छोटे से कालखंड में देश का नेतृत्व करने वाले एक ऐसे महानायक थे जिन्होंने अपने शासन-काल में देश को इतना कुछ दिया कि जिसको भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में देश के उत्कर्ष काल के रूप में हमेशा याद किया जाएगा ।
उक्त विचार आज राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कमला पति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा आयोजित परिचर्चा एवं राजीव गांधी स्मृति आनलाईन कैरम चैलेंज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते के हुये वक्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने आगे कहा कि राजीव जी ने 18 वर्ष के युवाओं को बयस्क मताधिकार देने, पंचायती राज के माध्यम से लाखों लोगों को लोकतंत्र में भागीदारी करने, अलगाववादी ताकतों को देश की मुख्य धारा में वापस लाने और देश के युवाओं को खेलकूद और रचनाधर्मिता से जोड़ कर एक ऐसे भारत का नव निर्माण किया जिसकी मजबूत बुनियाद पर आज देश गर्व के साथ खडा हे । उनके उनके महत्तम योगदान के लिये देश उनका चिर काल तक रिणी रहेगा ।
परिचर्चा के अन्त में राजीव गांधी स्मृति आनलाईन कैरम प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री विजय शंकर पाण्डे और डाक्टर अनिल उपाध्याय ने प्रणाम पत्र और ट्राफी प्रदान किया ।
परिचर्चा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विजय शंकर पाण्डे ने संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस आर0टी0आई0 सेल के पूर्व प्रदेश चेयरमैन बैजनाथ सिंह ने किया परिचर्चा मे प्रमुख वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 अनिल उपाध्याय , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा सहित, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र शर्मा जिला पूर्व महामंत्री, देवेन्द्र सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, फाईब एस0 के निदेशक विजय कृष्ण राय अन्नू, पी0सी0 सदस्य भूपेन्द्र प्रताप सिंह, सहित युवा नेता पुनीत मिश्रा सुवाष राम, शुभम राय, रमेश वर्मा, अश्विनी चक्रवाल , अशोक सिंह, एस0के0 श्रीवास्तव, आदर्श चौबे आदि ने हिस्सा लिया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।