कृपा शंकर चौधरी
जल निकासी की समस्या का सांसद रवि किशन ने लिया संज्ञान, फोन कर संबंधित अधिकारियों को लगाई फटकार
गोरखपुर । महानगर के पूर्वी क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को देखते हुए सांसद रवि किशन के द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल बनाया गया जिसमें क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह एवं मनोनीत पार्षद रणंन्जय सिंह जुगनू को रखा गया है। सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में सीएनडीएस नगर निगम पीडब्ल्यूडी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ देवरिया मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दर्जनों भर मोहल्लों में बरसात के पानी से हो रही समस्या के निदान के लिए एवं सिंघाड़िया से तुर्रा नाले तक बन रहे CC नाले का निर्माण कर पानी निकासी में आ रही समस्या का निदान करने का निर्देश दिया गया । निरीक्षण के बाद सुझाव दिया गया कि देवरिया रोड इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी के पास रानीडीहा तिराहे पर खोराबार थाने की मोड़ पर बाइपास तिराहे के आगे जहां पक्का नाला नहीं बन पाया है वहां तत्काल कच्चा नाला खुदवाया जाए और पंप लगाकर पानी का निस्तारण किया जाए। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा नाले के बीच आ रहे विद्युत पोल को तत्काल हटाने के लिए निर्देशित किया गया। सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता एवं अभिलाष शाही रणवीर सिंह गोलू
के नेतृत्व मे गोरक्ष नगर मालवीय नगर शिवपुर प्राकृतिक नगर कौशलपुरी के नागरिकों के द्वारा हो रहे जलभराव के संबंध में नगर निगम के जेई और ए ई साथ गोरक्ष नगर की तरफ से बह रहे पानी को मालवीय नगर के नाले से जोड़कर शिवपुर होते हुए रामगढ़ ताल तक ले जाने के लिए सर्वे किया गया जिसे नगर निगम के द्वारा कल से कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया।
इस बीच मौजूद अधिकारियों से माननीय सांसद रवि किशन शुक्ल जी द्वारा समस्याओं के संबंध में वार्ता की गई और तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया गया ।निरीक्षण के दौरान प्रमुख रुप से कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता मारकंडेश्वर राव जी सुधाकर राय ब्रिजेश तिवारी दिलिप दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।