पत्रकार से अभद्रता करना कोटेदार को पड़ा महंगा मुकदमा दर्ज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 August 2020

पत्रकार से अभद्रता करना कोटेदार को पड़ा महंगा मुकदमा दर्ज

राकेश सिंह गोण्डा 

पत्रकार से अभद्रता करना कोटेदार को पड़ा महंगा मुकदमा दर्ज

छपिया, गोण्डा। पुलिस ने एक दैनिक समाचार पत्र के रिपोर्टर की तहरीर पर एक कोटेदार सहित अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

छपिया थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा ने तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि वह एक दैनिक समाचार पत्र का रिपोर्टर है। शनिवार को वह वीरापुर में राशन वितरण का कवरेज करने गया था। कोटेदार की दुकान के बगल लॉकडाउन के दिन चाय की दुकान पर चाय बना रही एक महिला ने बिना किसी वजह के पानी फेंक दिया। राज कुमार का कहना है कि इससे उसके कपड़े और मोबाइल भीग गया। इसकी शिकायत जब उसने कोटेदार से की तो उसने भी उसके साथ अभद्रता की।

छपिया थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कोटेदार सहित अन्य लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।