बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे स्व० राजनरायन चंद: कमलेश पासवान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 August 2020

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे स्व० राजनरायन चंद: कमलेश पासवान

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे स्व० राजनरायन चंद: कमलेश पासवान

बांसगांव सांसद प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख ने श्रद्धांजलि दी। 

बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान के आदेशानुसार सांसद प्रतिनिधि व चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० राजनरायन चंद के ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किए।

बताते चलें कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के गोला तहसील अंतर्गत चिलवां ग्राम निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख गोला, चंद इंटर कालेज चिलवां,वंशी चंद पीजी कॉलेज चिलवां और डा० भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल गोला के पूर्व प्रबंधक राजनरायन चंद का निधन पीजीआई लखनऊ में हो गया था। बांसगांव के सांसद कमलेश के आदेशानुसार सांसद प्रतिनिधि व चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान उनके ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किए ।  कमलेश पासवान ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से कहा कि स्व० राजनरायन चंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इन्होंने दक्षिणांचल में शिक्षा जगत में अपनी बहुत सुंदर छाप छोड़ी है। इनका कमी हम लोगों सदैव खलेगा। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुःख की घड़ी में इनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, अंजित पासवान,ओपी यादव, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, रमजान अली आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।