कैलाश सिंह विकास वाराणसी
ध्वस्त हुई नगर निगम वाराणसी की व्यवस्था, किराना व्यापार समिति ने प्रकट किया रोष
वाराणसी किराना ब्यापार समिति के महामंत्री अशोक कसेरा ने नगर निगम के उदासीन रवैये पर रोष प्रकट किया और बताया कि विसेश्वर गंज किराना मार्केट से हर महीने करोड़ों रुपया सरकार को राजस्व जाता है पर व्यापारियों के जन सुविधा का कोई व्यवस्था नही है और ना शौचालय ना पीने का पानी ना कोई गाड़ी पार्किंग की कोई व्यवस्था!
सामुदायिक शौचालय बना पर हमेशा ताला बन्द ना कोई सीवर की व्यवस्था ना उसमें पानी भरने कि व्यवस्था उसके चारों तरफ अतिक्रमण से भरा है। चारों तरफ गन्दगी और बदबू फैली हुई है लोग खुले में पेसाब करने को मजबूर है। मार्केट कि सड़कें और गलियाँ टूटी और क्षतिग्रस्त है जिससे मजदूरों को काफी परेशानी होती है ट्राली पलट जाती है लोगो के पैर मुड़ जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं सीवर का गन्दा पानी बहता रहता हैं।
इन सब को दूर करने और व्यवस्था को सही करने का महामंत्री- वाराणसी किराना व्यापार समिति (पंजीकृत अशोक ने स्थानीय प्रशासन से माँग किया हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।