उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में चल रही यूरिया की कालाबाजारी और किल्लत के खिलाफ 21 अगस्त को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में व्याप्त यूरिया संकट मुख्य रूप से सरकार प्रायोजित एक संकट है जिसके खिलाफ कांग्रेस आम जनता और किसानों के बीच योगी सरकार को बेनकाब करेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि प्रदेश में जिस तरह से सहकारी समितियों से यूरिया खाद गायब कर दी गयी है, उससे यह साफ होता है कि प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी सरकारी संरक्षण में की जा रही है। सरकार समर्थित बिचैलियों ने प्रदेश में यूरिया संकट पैदा करके किसानों को बर्बाद करने का जो षडयंत्र रचा है उसमें पूरी तरह से भाजपा सरकार शामिल है। आपदा काल में यह कालाबाजारी किसानों को कमर तोड़ने का काम कर रही है । कोरोना आपदा, प्राकृतिक मार-बाढ़ और ओलावृष्टि से पहले ही किसान टूट गया है।
अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा कि योगी सरकार सहकारी समितियों को नष्ट करने का कुचक्र रच रही है ताकि प्रदेश के किसानों को पूरी तरह से बाजार के हवाले करके निजी क्षेत्र को मजबूत कर सके। उन्होंने आगे कहा कि हालात इतने खराब है कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सहकारिता मंत्री को पत्र लिखना पड़ा।
उन्होंने आगे कहा कि यूपीए सरकार के लिए किसान हित सबसे ऊपर था। भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के गोद में बैठ गयी है। किसान विरोधी इस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी।
Wednesday, 19 August 2020
प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी को मिल रहा है सरकारी संरक्षण -अजय कुमार लल्लू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।