कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी के एडिशनल सीएमओ की कोरोना से मौत
वाराणसी। जनपद के कोरोना योद्धा एडिशनल सीएमओ डॉ जंगबहादुर की देर रात बीएचयू के कोविड हॉस्पिटल में मृत्यु हो गयी। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी है।
डॉ जंगबहादुर को कोरोना पॉज़िटिव आने पर गैलेक्सी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहाँ दो दिन पूर्व लिया गया उनका सैम्पल निगेटिव आया था, लेकिन दुबारा की गयी जांच में देर रात उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी और उन्हें गंभीर अवस्था में गैलेक्सी से बीएचयू में आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहाँ उनकी मौत हो गयी।
बता दें की डॉक्टर जंग बहादुर कोरोना संक्रमण के शुरआती दौर से लेकर स्वयं के संक्रमित होने तक जनपद में कोविड हॉस्पिटल, कोविड मेडिकल स्टाफ और क्वारंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था को अपने कुशल निर्देशन में संपन्न करवा रहे थे ताकि किसी भी पॉज़िटिव मरीज़ को इलाज में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने एडीशनल सीएमओ की मौत पर गहरा दुःख जताया है और इसे वाराणसी जिला प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।