उपेन्द्र पाण्डेय आजमगढ़
17 सुत्रीय मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, लिखित आश्वासन पर प्रर्दशन हुआ समाप्त
आजमगढ़। विगत कई दिनों से छात्रहित से जुड़ी 17_सूत्री_मांगो को लेकर स्थानीय डीएवी पीजी कॉलेज आजमगढ़ के छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन मूकबधिर कॉलेज प्रशासन/प्रबंध समिति सो रही थी। छात्रों के आपसी निर्णय उपरांत सोमवार से छात्रसंघ के क्रांतिकारी छात्रों के साथ क्रमिक अनशन का फैसला लिया गया जिसकी अगुवाई अमर बहादुर यादव (अध्यक्ष छात्रसंघ) के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ। अनवरत अनशन मंगलवार को भी जारी रहा लेकिन 2 बजे मैनेजर/प्राचार्या से हुई वार्ता के बाद सभी पदाधिकारियों ने 17 सूत्रीय मांग को लेकर लिखित आश्वासन पर क्रमिक अनशन को समाप्त किया। अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने कहा कि अगर हमारी मांग को मैनेजर/प्राचार्या द्वारा लिए गए 10 दिनों के समय के अंतर्गत पूर्ण नही किया गया तो हम सभी भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर शैलेश कुमार (महामंत्री छात्रसंघ), दीपक पाठक माइकल (मंत्री छात्रसंघ)मंजीत यादव (पूर्व महामन्त्री प्रत्याशी),रिंकेश पांडेय, आशीष यादव, आनंद यादव,सौरभ तिवारी, विकाश यादव,सुनील कुमार, रोहित यादव,अजय यादव आदि छात्रनेता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।