मयंक पाण्डेय अमेठी
जिलाधिकारी ने आज तिलोई बस स्टेशन निर्माण को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
शीघ्र प्रारंभ होगा बस स्टेशन का निर्माण कार्य।
अमेठी 18 सितंबर 2020,। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने आज तिलोई में बस स्टेशन निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बस स्टेशन की बिल्डिंग बहुत ही जर्जर अवस्था में पाई गई, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त करते हुए नई बिल्डिंग बनाने के निर्देश दिए। बताते चलें कि 25 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत द्वारा बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा, जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर में सामुदायिक शौचालय व बाउंड्री वाल भी बनाने के निर्देश दिए। बस स्टेशन के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी तिलोई महात्मा सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राकेश चौधरी, एआरएम रोडवेज रायबरेली, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।