बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट
महाप्रबंधक की उपस्थिति में की गई गन्ना बुवाई
उतरौला- बजाज चीनी मिल इटई मैदा उतरौला गैड़ास बुजुर्ग के दुभरा क्षेत्र के ग्राम गैड़ास खास में कृषक नबीउल्ला खा के खेत में भूमि शोधन बीज शोधन करके अगेती गन्ना प्रजाति को.0238 ट्रेंच विधि द्वारा चार फीट की दूरी पर क्षेत्र के दर्जनों कृषको की उपस्थिति में मानसून गन्ना बुवाई सहफसल तिलहन के साथ किया गया।जिसकी अगुवाई उक्त क्षेत्र के गन्ना विकास कर्मचारी रामायण पाण्डेय ने किया।उक्त प्लाट की बुवाई महाप्रबंधक गन्ना पी एस चतुर्वेदी के उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर महाप्रबंधक गन्ना ने वहां पर उपस्थित कृषकों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस समय बुवाई किए गन्ना में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।जिससे बाढ़ या जलजमाव से फसल का नुकसान कम होता है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना राधेश्याम मिश्रा उपप्रबंधक विजय पाण्डेय आर एस कुशवाहा,आई जी चौधरी तथा कई प्रगतिशील कृषक सिराजुद्दीन,शहाबुद्दीन, राममिलन वर्मा,रक्षाराम वर्मा, हीरालाल मौर्या आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।