राकेश सिंह गोण्डा
गड़बड़ बिजली व्यवस्था को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी
गोंडा/ विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्य अभियंता के कार्यालय के सामने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा के कामरेड कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भवन निर्माण के साथियों ने धरने की कमान संभाली। धरने को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राजीव कुमार ने कहा कि विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण लोगों को नियमित बिजली सप्लाई मिलनी बंद हो गई है। जर्जर तारों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। वहीं जर्जर तार खंभों व कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण विद्युत आपूर्ति के समय में भी उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा की विभाग द्वारा जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक पार्टी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भवन निर्माण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष राम बहोर ने कहा की इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। विभाग के अधिकारियों को केवल कागजों पर नहीं वास्तविक रूप से कार्रवाई करनी पड़ेगी। धरने की अध्यक्षता सूरजभान सिंह व संचालन मनोज ने किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता अमित शुक्ला, सतपाल,कृष्णा वर्मा, अमित वर्मा, चंदन शिल्पकार, नंदकिशोर अमृतलाल समेत तमाम कामरेड उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।