राकेश सिंह गोण्डा
जुआरियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक युवक की गई आंख चार सिपाही हुए निलंबित
गोण्डा।विगत दिनों जुवारियो को पकड़ने गयी पुलिस के बीच हुई झड़प में एक युवक की आँख चली गयी इतना ही नही सैकड़ो की संख्या ग्रामीणो ने पुलिस को घेर लिया था किसी तरह सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शान्त कराया था इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी कर रहे थे जिन्होंने प्रथम दृष्टा चार पुलिस को दोषी पाये जाने पर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौपी थी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने चारो आरक्षियो को निलंबित कर दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत घोसियान के कटहा गांव माफी में 6 सितम्बर गसत में निकली पुलिस जुआ खेल रहे लोगों पर धावा बोल था जिसमें जुआ खेल रहे लोगों में भगदड मच गयी इस बीच आशिक नामक युवक को पुलिस ने पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी पुलिस से किसी तरह बच के भागते समय कटीले तार में फसने के चलते बझकर उसकी आँखों में चोट आ गयी इसको लेकर ग्रामीण उत्तेजित होकर पुलिस को लाठी डंडो से लैस होकर घेरा बन्दी कर ली पुलिस अधिकारियों को सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच मौके पर फसे सिपाहियों को लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराया था इस समबन्ध पुलिस ने कुछ ग्रामीणो को हिरासत में लेते हुए विधिक कार्यवाई की थी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।