राकेश सिंह गोण्डा
टिकरी रेंजरी में कार्यरत वन दरोगा के ऊपर वन माफियाओं ने फायर करते हुए हमला बोला
मनकापुर,गोंडा। मनकापुर कोतवाली के अंतर्गत रामगढ़ टिकरी रेंजरी में कार्यरत वन दरोगा आज्ञाराम मौर्या ग्राम मुरली देवारिया गांव निवासी पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि बीते बुधवार के देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि रामगढ टिकरी कक्ष एक करौदी जंगल से साखू की लकडी काट कर गोहन्ना बाजार के पास गन्ने के खेत में रखा है।सूचना को सत्य मानते हुए वन रक्षक मोहम्मद शफीक को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तभी कुछ लोग की आने की आहट सुनाई पडी।जिन्हे पकडने का प्रयास किया गया लेकिन वह लोग भाग निकले।भागते समय टार्च के रोशनी में भली भांति पहचान लिया और पुनः वापस लौट कर लकडी को कब्जे में लेने लगे तभी ललऊ,नफीस पुत्र गण झिनकन,राज मोहम्मद पुत्र ननकन,अकबर पुत्र कासिम व झिनकन पुत्र मुंशी निवासीगण गोहन्ना वापस आ कर घेर कर हवाई फायर करने लगे।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मोबाइल दिया।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची।तब जा कर लकडी बरामद कर अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित करौदी वन चौकी पर रखवाया गया।उपरोक्त अभियुक्त गण दबंग व जंगली लकडी चोर है और उनके द्वारा जंगल में संज्ञेय अपराध भी किया जाता है।मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर उक्त पांच लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।