राकेश सिंह गोण्डा
एडवोकेट महबूब अहमद को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया
बभनजोत गोन्डा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुसंशा पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा के अफजल खान के द्वारा ग्राम पंचायत भावपुर के मजरा रेन्डवलिया निवासी महबूब अहमद एडवोकेट को तीसरी बार गौरा विधानसभा क्षेत्र का अल्पसंख्यक सभा का विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। महबूब अहमद एडवोकेट के नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह,एम एल सी महफूज खान, पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप, उर्फ पप्पू यादव,ब्लाक प्रमुख बभनजोत ओमप्रकाश सिंह,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा तसलीम खान,उपजा के जिलाध्यक्ष रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, युवा नेता डिम्पल सिंह,जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू, विधानसभा अध्यक्ष गौरा डाक्टर अब्दुस्सलाम,सपा के वरिष्ठ नेता माहिम बाबा, सहित अनेकों ने बधाइयां दी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।