बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट
विधुत संबंधी समस्याओं को लेकर की गई बैठक
उतरौला- विधुत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा के कार्यालय उतरौला में सदर विधायक पलटू राम की मौजूदगी में विद्युत उपखण्ड अधिकारी उतरौला,रेहरा व समस्त विद्युत अभियंताओं की एक बैठक बुलाई गई।बैठक में विद्युत संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान सदर विधायक पलटू राम ने लोकप्रिय सरकार के मनसानुरूप ग्रामीण एवं तहसील स्तरीय नगरीय क्षेत्र को निर्धारित अवधि के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति में किसी किस्म की लापरवाही न बरती जाए।उपभोक्ताओं की हर छोटी से छोटी समस्याओं का संज्ञान लेकर तत्काल निस्तारण किया जाए। किसी प्रकार के विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विद्युत उपखंड अधिकारी उतरौला एवं रेहरा प्रशांत शेखर श्रीवास्तव व अंकुर वर्मा ने विधायकों को अवगत कराते हुए कहा कि पूर्व में 26 अगस्त बुधवार दोपहर में आए तेज आंधी तूफान में कई स्थानों पर पेड़ गिर जाने के कारण भारी मात्रा में खंबे,तार,ट्रांसफार्मर आदि उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।ऐसे में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई देने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।मौजूद विद्युत उपखंड अधिकारी एवं अभियंताओं ने क्षतिग्रस्त खंभा,तार,ट्रांसफार्मर एवं अन्य उपकरण को सुदृढ़ करने के लिए शासन से अतिरिक्त धन आवंटित कराए जाने की सिफारिश की है।सदर विधायक पलटू राम एवं क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने उपखण्ड अधिकारियों के द्वारा बताई गई बातों को ध्यान पूर्वक सुन कर मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शासन से हर संभव सहायता दिलाये जाने का भरोसा दिलाया है।तथा शीघ्र ही क्षेत्र में विधुत वयवस्था की तकनीकी खामियों को दूर कर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।