कंगना रनौत के समर्थन में उतरे गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 September 2020

कंगना रनौत के समर्थन में उतरे गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर

कंगना रनौत के समर्थन में उतरे गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन


 गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने कंगना रनौत सत्यता के साथ अपनी बात रखने के लिए सराहना करते हुए कहा है कि कंगना रनौत ने सत्य की तरफ एक कदम बढ़ाया है और हम उनके साथ हैं सभी को मालूम है कि एक कलाकार को अपना आशियाना बनाने में कितनी मेहनत का सामना करना पड़ता है मुंबई जैसे शहर में अगर आशियाना बनता है तो उसके लिए कितनी मेहनत एक कलाकार को करनी पड़ती है यह किसी से अछूता नहीं है लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण उस आशियाने को तोड़ा जाना कहीं ना कहीं सत्य को दबाने का प्रयास करने के बराबर है मैं सांसद रवि किशन गोरखपुर कंगना रनौत के साथ खड़ा हूं मैंने सुशांत सिंह राजपूत के तथाकथित आत्महत्या को पहले ही संदेह के घेरे में माना था और मैंने सीबीआई से इन्वेस्टिगेट कराने के लिए गृह मंत्रालयऔर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था जिसके बाद सीबीआई जांच में बहुत से ऐसे तथ्य सामने निकल कर आ रहे हैं जो हमें सत्यता तक पहुंचने मदद कर रहे हैं कंगना रनौत ने सत्यता के लिए एक कदम बढ़ाया है तो कहीं ना कहीं मुंबई के राज्य सरकार को अपनी साख कमजोर नजर आती दिख रही है इसी के कारण  उन्होंने कंगना  घर को तोड़ने का एक साजिश के तहत कार्य किया है जो किसी भी कलाकार के मनोबल को तोड़ने के लिए पर्याप्त है परंतु कंगना रनौत अभी भी अपने बयान पर अडिग हैं क्योंकि वह सत्य है सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं इसी के साथ चलते हुए कंगना रनौत ने अपने बयान को कभी भी छुपाया नहीं और खुलकर मीडिया के सामने आई, मैं कंगना रनौत की साथ एक कदम चलने की बात कहता हूं क्योंकि कंगना रनौत अपनी सत्यता पर अडिग हैं और सत्य के साथ में आजीवन खड़ा रहूंगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।