कैलाश सिंह विकास वाराणसी
प्रातः 10:30 बजे से ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ के वाराणसी के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर को ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10:30 बजे संवाद करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की शुरुआतसड़कों और पटरियों पर सामान बेचने वाले उन गरीब लोगों के लिए 1 जून, 2020 को की गई थी जो कोविड-19 के चलते प्रभावित हुए थे। इन लोगों ने अपनी आजीविका पुन: शुरू कर दी है और अब तक इस योजना के अंतर्गत 24 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 12 लाख आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है और लगभग 5.35 लाख के ऋण वितरित किये जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 6 लाख से अधिक आवदेन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 3.27 लाख को मंजूरी दी जा चुकी है और 1.87 लाख का ऋण वितरित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के लाभार्थी प्रधानमंत्री के साथ संवाद करेंगे और कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन समाचार पर किया जाएगा।
जिसका वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर तथा सूचना विभाग द्वारा बड़े-बड़े एलईडी वैन के माध्यम से शहर के प्रमुख वेंडिंग जोन तक प्रसारण सुनिश्चित कराया जाएगा। ताकि प्रधानमंत्री के संदेश को वेंडरों के साथ-साथ आम जनता भी सुन सके। वाराणसी में कमिश्नरी स्थित कमिश्नर सभागार, बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल, पराड़कर भवन एवं दुर्गा कुंड के पास एलईडी स्क्रीन लगाकर के अलावा म्यूजियम सारनाथ वेंडिंग जोन, जवाहर नगर नेहरु मार्केट वेंडिंग जोन, भारत सेवाश्रम वेंडिंग जोन तथा रविदास गेट से 30 मीटर आगे वेंडिंग जोन में एलईडी बैन लगा कर वेंडरों को प्रधानमंत्री की संदेश का लाइव प्रसारण सुनाया एवं दिखाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।