राकेश सिंह गोण्डा
5 दिन बीतने के बाद भी हत्या या आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही पुलिस
गोण्डा । गोंडा और अयोध्या के बीच जांच में उलझी पुलिस को पांच दिन बीतने के बाद भी नहीं सुलझा पा रही हत्या या आत्म हत्या की गुत्थी।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के भरहापारा के एक बाग में 29 सितंबर की भोर में एक युवक की आम के पेंड़ से लटकती लाश देखकर शौच गये ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दी थी। प्रधान ने पुलिस को बताया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतरवाया और लोगों की मौजूदगी में पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेजा। पुलिस को मृतक व्यक्ति की जेब से मिले चार हजार रुपये व गोंडा से अयोध्या का बस टिकट को लेकर जांच की शुरुआत की।
घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी वजीरगंज पुलिस के सामने जांच दो मुंहे पर खड़ी है। सवाल यह है कि वह व्यक्ति कौन और कहां का है। उसने आत्महत्या के लिए इस बाग को ही क्यों चुना। दूसरा सवाल यह है कि यदि उसकी हत्याकर आत्महत्या का प्रयास किया गया तो मृतक व हत्यारे किस साधन से वहां पहुंचे।तीसरा सवाल यह है कि मृतक के पास से मिला टिकट किस बस का है और गोंडा से बैठने के बाद वह कहां उतरा और उसके साथ और कौन से लोग थे।इन सवालों से घिरी पुलिस अबतक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस की यह अकर्मण्यता है या सफेद पोश का दबाव।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।