राजित राम यादव बस्ती
चोरी के 05 अदद मोटर साइकिल व 02 अदद तमंचा के साथ 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
बस्ती। SOG टीम व थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा चोरी के 05 अदद मोटर साइकिल व 02 अदद तमंचा के साथ 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री रवीन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हर्रैया श्री शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर अशोक कुमार सिंह व SOG प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्र व टीम की संयुक्त कार्यवाही में
समय 03.10 बजे बस्थनवा हनुमान मन्दिर के पास से अभियुक्तो 1.शिवम मिश्रा पुत्र राम गोपाल मिश्रा सा0 बनकटा मिश्र थाना नगर जनपद बस्ती हा0मु0 ग्राम लक्ष्मणपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 2.योगेश कुमार पाण्डेय उर्फ ऋषभ पाण्डेय पुत्र अशोक कुमार पाण्डेय सा0 विद्यानगर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को 05 अदद चोरी की मोटर साइकिल कूट रचित कागज,नम्बर प्लेट व 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर ,04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1.शिवम मिश्रा पुत्र राम गोपाल मिश्रा सा0 बनकटा मिश्र थाना नगर जनपद बस्ती हा0मु0 ग्राम लक्ष्मणपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
2.योगेश कुमार पाण्डेय उर्फ ऋषभ पाण्डेय पुत्र अशोक कुमार पाण्डेय सा0 विद्यानगर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा ।
*बरामदगी का विवरणः*-
1. अपाची TVS आर.टी.आर. 160 CC
2. हीरो सुपर स्पलेण्डर काले रंग की
3. होण्डा एक्टीवा स्कूटी बिना नम्बर प्लेट
4. हीरो होण्डा सी0 डी0 डिलकस बिना नम्बर प्लेट
5. स्पेलेण्डर प्लस
6. कूट रचित कागज,नम्बर प्लेट
7. 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
8. 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमारा एक वाहन चोरी करने का गिरोह है। हम लोग बेरोजगार है वाहन चोरी करके उनके विक्रय से जो धनराशि प्राप्त होती है उसी से अपना जीवनयापन करते हैं । अन्य कोई आय का स्त्रोत नहीं है। चोरी की गाडियों के कूटरचित पेपर (आर0सी0) योगेश कुमार पाण्डेय उर्फ ऋषभ पाण्डेय तैयार करके हमको देते थे। जितनी गाड़ियां हम चुराते है उसका फर्जी पेपर योगेश कुमार पाण्डेय उर्फ ऋषभ पाण्डेय ही तैयार करता है तथा यही चोरी के वाहनो को बिकवाता भी है। अन्य चोरी के वाहनों के संम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि हम लोग चोरी किये गये पाँचो वाहनों को बेचने हेतु पिक अप किराये पर लाने जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। मुलजिमान शिवम मिश्र व योगेश कुमार पाण्डेय उर्फ ऋषभ पाण्डेय के निशान देही पर बस्थनवा हनुमान मन्दिर के पास पेड़ो व झाडियो के बीच छुपा कर रखी गई चार अन्य मोटर साइकिलें भी बरामद किया गया । बरामद वाहनों के बारे में पूछने पर क्रमशः (1) हीरो सुपर स्पलेण्डर के संम्बन्ध बताए कि यह वाहन हम लोग BSA कार्यालय गोण्डा से माह अप्रैल 2018 में चुराये थे (2) होण्डा एक्टीवा स्कूटी बस्ती शहर से 12/10/2020 को कोतवाली थाना क्षेत्र से चुराये थे (3) हीरो होण्डा CD डीलक्स मो0सा0 हम लोग ग्राम नकटीदेई कप्तानगंज बस्ती से माह फरवरी 2020 मे चुराये थे (4) वाहन स्पलेण्डर प्लस गोण्डा से चुराये थे तारीख याद नहीं है। (5). अपाची TVS आर.टी.आर. 160 CC पुराना डाकखाना बस्ती से 2017 में चुराये थे। सभी वाहन हम लोग मिलकर चुराते थे। योगेश कुमार पाण्डेय उर्फ ऋषभ पाण्डेय गाडियो का फर्जी दस्तावेज बनवाकर इनको बिकवाने का काम करता है। गाड़ी विक्रय से जो धनराशि प्राप्त होती है उसको हम चारो आपस में बराबर बांट लेते है। अन्य चोरी की घटनाओं के बारे मे पूछने पर बताए कि एक मोटर साइकिल हीरो HF डीलक्स कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के सामने से माह जुलाई के दूसरे सप्ताह मे चुराये थे जिसको हम लोग ले जाकर बढनी के रास्ते नेपाल में 12000 रुपये मे बेच दिए पैसा खर्च हो गया गलती हो गयी माफ कीजिए । अभियुक्त गण के विरूद्ध थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0 366 /2020 धारा 411,413,419,420,467,468,471 IPC व मु0अ0सं0 367,368/2020 धारा 3/25 A Act पंजीकृत किया गया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।