मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
फसल अवशेष जलाने पर किसानों को भरना होगा जुर्माना
एसडीएम ने रवाना किया जागरूकता रथ, ढाई हजार से लेकर पंद्रह हजार तक आर्थिक दंड का प्रावधान
बस्ती रुधौली।मंगलवार को तहसील मुख्यालय से उपजिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता अभियान के रथ को रवाना किया गया। कृषि विभाग की ओर से चलाये जा रहे इस रथ के द्वारा किसानों को पराली न जलाने के के लिए जारी किए गए शासनादेश एवं दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
हरी झंडी दिखाते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि फसलों के अवशेष को जलाने के अलावा किसान फसलों के अवशेष को पशु चारे के रूप में एकत्रित कर सकते हैं, मिट्टी में मिश्रित करके उसे कार्बनिक खाद पदार्थों के रूप में प्रयोग कर सकते हैं, फसलों के अवशेष कृषि कंपोस्ट के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है इसके बावजूद पराली जलाने से बाज नहीं आते जिससे आगे की घटनाएं होती रहती है साथ ही साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों को दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को ढाई हजार प्रति घटना, दो से पांच एकड़ की भूमि वाले लघु किसानों को पांच हजार प्रति घटना एवं पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को 15 हजार प्रति घटना की दर्द जुर्माना भरना होगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।