मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
हाथरस कांड पर राहुल की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाकर पुलिस ने शुरू कराया आवागमन
रुधौली: हाथरस कांड में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेसी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को गिरफ्तार करने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बवाल शुरू कर दिया। इसी क्रम में रुधौली में कांग्रेस के जिला महासचिव प्रशांत पांडे के नेतृत्व में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर हाथरस कांड में मनीषा के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
शाम को छह बजे कांग्रेस के जिला महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस ले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कस्बे के स्टेट बैंक गली के सामने सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे और दोनों तरफ से आवागमन बाधित कर दिया। लगभग 12 मिनट बाद पहुंची पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं हाथरस कांड पर मनीषा के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। जिला सचिव रविन्द्र चौधरी, पवन तिवारी, नवीन चौधरी, छोटे खान, विजय सिंह, लाल बहादुर चौधरी, सुभाष चंद्र पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।