मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
अब हर माह करानी होगी दुकानदारों की कोरोना टेस्टिंग
कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसडीएम ने दिया निर्देश111
*रुधौली:* कोरोना काल में बाजार खुलने के साथ संक्रमण की संभावनाएं और बढ़ गई हैं लेकिन इस संक्रमण की गति पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रयास करते हुए उपजिलाधिकारी रुधौली द्वारा एक दिशा निर्देश शनिवार को जारी किया गया, जिस के क्रम में प्रत्येक व्यापारी को हर माह अपनी कोरोना जांच करानी होगी और इसकी रिपोर्ट अपने दुकान पर चस्पा करनी होगी।
उपजिलाधिकारी द्वारा लिखित आदेश जारी कर सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रत्येक माह की एक से पंद्रह तारीख के भीतर सीएचसी रुधौली जाकर अपनी कोरोना जांच कराएंगे तथा इसके नेगेटिव आने की रिपोर्ट अपनी दुकान पर चश्पा करेंगे। 16 से 22 तारीख तक राजस्व व पुलिस टीम प्रमाण पत्रों की जांच करेगी। जो भी दुकानदार बिना प्रमाण पत्र के व्यापार करता पाया जाएगा, उस पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।