मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
चौपाल में जन संवाद के माध्यम से चेयरमैन ने सुनी समस्याएं
नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर में लगी चेयरमैन की चौपाल
बस्ती रुधौली: लगभग 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चेयरमैन रुधौली मंगलवार को नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड में सार्वजनिक चौपाल लगाकर वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
मालूम हो कि बुधवार चेयरमैन की चौपाल में शिकायतकर्ताओं की भीड़ दिखी। लाकडाउन के चलते आवास एवं शौचालय से वंचित हुए लाभार्थियों ने सड़क, बिजली एवं पानी निकासी की समस्या को लेकर खूब शिकायत की। जिस पर चेयरमैन ने कहा कि महज तीन सालों में सभी समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं है, आदर्श नगर पंचायत रुधौली को सच में आदर्श बनाने की कवायद चल रही है, जारूरी विकास कार्य होने में अभी थोड़ा समय और लगेगा। लगभग 30 वर्षों से विकास की राह देख रही नगर पंचायत को महज पांच साल में नही सुधारा जा सकता, फिर भी विगत तीन सालों में रुधौली नगर ने विकास के कुछ नई ऊंचाइयों को जरूर छुआ है। इस के क्रम में ऑडिटोरियम जैसी महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। इस दौरान उनके साथ प्रेम प्रकाश पटेल, सभासद लालमन कन्नौजिया, राज पांडेय, वीरेंद्र, भागीदीन, राकेश सहित मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।