राकेश सिंह गोण्डा
पशु तस्कर माजिद गैंग के साथी पर बड़ी कार्रवाई 8 से ऊपर की सम्पत्तियों की कुर्की
गोण्डा ।मंगलवार को पुलिस ने पशु तस्कर माजिद गैंग का साथी गैंगेस्टर में वांछित नन्द किशोर बरूवार प्रधान पर बड़ी कार्यवाई करते हुए करीब साढे 8 करोड़ की 13 संपत्तियो को कुर्की कर सीज करते हुए घर में रह रहे परिवार को घर से बेदखल किया है, इस दौरान उपज़िलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी सहित चार थानों की पुलिस एवं पी ए सी के जवान मौजूद रहे है।
बताते चले थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिटौरा ग्राम प्रधान व गैंगेस्टर नंद किशोर बरूवार पुत्र रामदीन पर ज़िलाधिकारी गोंडा के आदेश पर एसडीएम मनकापुर हीरा लाल व सीओ राजस्व टीम ने बड़ी कार्यवाई करते हुए 8 करोड़ 41 लाख 50 हजार की संपत्ति कुर्क की है।जिनमें4 मकान व दो प्लाट ट्रैक्टर वाहन कृषि योग्य भूमि सहित कुल 13 सम्पत्तिया शामिल हैं।
नंद किशोर बरूवार प्रधान पर करीब दर्जन भर पशु तस्करी अधिनियम सहित आईपीसी धारा के तहत कुल 17 अवैध शस्त्र रखने जैसे गम्भीर अपराध के मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें कई बार वह जेल भी जा चुका है।
हिस्ट्रीशीटर 14 वन गैंगेस्टर एक्ट के तहत मंगलवार को डीएम की मंजूरी मिलने पर उपज़िलाधिकारी हीरालाल व क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव पुलिस टीम के साथ नंद किशोर के निवास भिटौरा गाँव पहुंचे और मकान पर नोटिस चस्पा कराते हुए कुर्की की कार्रवाई की है । इसके बाद टीम ने मनकापुर क्षेत्र में ही दो और मकान व दो प्लाट को कुर्क किया। पुलिस के अनुसार उसकी 8करोड़ की सम्पति को जब्त किया गया है।एसडीएम ने बताया कि अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर उसके जरिए काली कमाई का साम्राज्य खड़ा किया है।
इनके पास लग्जरी वाहन,कई मंजिलों का भवन, लाखों रुपये की जमीन आदि है। जिले के अलावा अन्य बड़े शहरों में भी इनकी अच्छीखासी संपत्ति है। वही पर एस मामले के छपिया थाना प्रभारी अपराधिक मामले के विवेचक है उन्होंने बताया कि इसकी संपत फैजाबाद अभी एक भट्ठा दतौली क्षेत्र में है उसको भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रधान नंदकिशोर बरूवार की लम्बी अपराधिक फेरहिस्त है ।आरोपी के खिलाफ कुशीनगर जनपद के हाटा थाना और पटहेरवा थाना में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज हैं।इसी क्रम में अयोध्या जनपद के गोसाईगंज, रौनाही थाना में धोखाधड़ी व पशु क्रूरता अधिनियम, बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली में वर्ष 2016 में पशु क्रूरता अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में अलग अलग तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
गोण्डा जनपद के नवाबगंज में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, पशुओं की तस्करी, एमबी एक्ट, प्राणघातक हमला जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मनकापुर कोतवाली में आर्म्स एक्ट, यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर मामले दर्ज हैं।
अलग राज्यों में भी इसके खिलाफ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं ।अपने रसूख के बल पर पशु तस्करी का मनकापुर में एक काला साम्राज्य स्थापित किया रखा है।चंद मिनटों में काले साम्राज्य को जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर सीज कर दिया गया है। लोगों की माने तो माजिद के यहाँ नौकरी करने वाला मामूली सा आदमी नन्द किशोर बरूआर आज उस गैंग का पार्टनर बन गया है। अपनी काली कमाई अकूत संपत्ति के बल पर गांव प्रधान बन बैठा इतना ही नही मनकापुर सुरक्षित विधान सभा सीट से विधायक की तैयारी में है।
वहीं पर जिस घर को सीज किया गया उस घर में परिवार डी रहता था और जिलाधिकारी के आदेश पर परिवार को घर से बाहर निकाल कर सीज किया गया वहीं पर एक गोदाम पर जहां धान क्रय केंद्र चल रहा था उस गोदाम को भी सीज कर दिया गया अपने काले समराज से करोड़ों की अवैध संपत का मालिक है।
पशु तस्कर माजिद के यहाँ नौकरी करने वाला मामूली सा आदमी नन्द किशोर बरूआर आज उस गैंग का पार्टनर बन गया है। अपनी काली कमाई अकूत संपत्ति के बल पर गांव प्रधान बन बैठा इतना ही नही मनकापुर सुरक्षित विधान सभा सीट से विधायक की तैयारी में है।
जिला अधिकारी डाक्टर नितिन बंसल ने बताया है जिले की सबसे बड़ी कार्यवाई है नन्द किशोर बरूआर हिस्ट्रीशीटर 14 A गैंगेस्टर एक्ट के नामित गौ अधिनियम सहित इसके ऊपर कुल सत्रह आपराधिक मुकदमें दर्ज है अपने अपराधिक गतिविधियों के चलते इसने अकूत संपत्ति अर्जित की थी जिसको कुर्क कर सीज कर दिया है आगे कार्य वाही जारी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।