राकेश सिंह गोण्डा
निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की गिरी छत बाल बाल बचे मजदूर
गोंडा। जिले के धानेपुर के बाबागंज बाजार स्थित सन्त सहज वन इंटर कालेज परिसर में बने रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता की पोल उस वक्त खुल गयी, जब निर्माणाधीन छत भरभरा कर गिर गयी, गनीमत यह रही की काम करने वाला कोई मजदूर हताहत नही हुआ।
बताते चलें की यह घटना मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के निज निवास सन्त सहजवन मठिया से सम्बद्ध इंटर कालेज परिसर में बन रहे सामुदायिक शौचालय की है।जब इसका ये हाल है,तो ऐसे अन्य सरकारी निर्माण की गुणवत्ता क्या होगी यह सोचने का विषय है।
इस हादसे के पीछे चाहे घटिया निर्माण सामाग्री का योगदान रहा हो अथवा लापरवाही का परिणाम हो किन्तु अब जब निर्माण में बरती गयी अनितमित्ता की पोल खुल गयी तो बदनामी तो उन्ही की होनी है जिनकी छत्रछाया के नीचे सरकार की ये महत्वपूर्ण योजना धरातल पर उतारी गयी थी।खैर अब देखना ये होगा की निर्माण कराने वाले अथवा जिसकी निगरानी में इसका निर्माण हो रहा था उन पर क्या कुछ कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।