कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
30 की कटी बिजली,एक लाख अठारह हजार की हुई वसूली
गोरखपुर। 33/11 मोतीराम अड्डा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कुसम्ही फीटर क्षेत्र में विद्युत विभाग एस डी ओ- जितेंद्र नाथ एवं जूनियर इंजीनियर- रविन्द्र कुमार के अगुआई में बाईपास मीटर सर्जरी से विद्युत चोरी करने वाले 30 लोगों की बिजली काटा गया और एक लाख अठारह हजार रुपए की राजस्व वसूली गई।
एस डी ओ जितेंद्र नाथ ने बताया कि वसूली में जनता का सहयोग ठीक ढंग से नहीं मिल रहा है चुकी राजस्व वसूली जरूरी है इस लिए विभाग द्वारा यह निरंतर जारी है। जनता के लिए उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए और प्रतिमाह 11 और 25 तारीख को लगने वाले कैंप में आकर बिल संम्बंधित समस्याओं का निराकरण कराना चाहिए इसके अलावा बिजली चोरी जैसे कार्य से बचना चाहिए यह अपराध है इस अभियान में जेई रवीन्द्र सहित नगीना महेंद्र मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।