ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन, दी गयी जानकारी
कानपुर देहात। उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार दिनांक 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020 तक महिला सशक्तीकरण सप्ताह मनाये जाने के क्रम मे मे0एफ0पी0एल0 ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड जैनपुर कानपुर देहात मे एक कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) साहबलाल की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला मे कारखानें की महिला श्रमिको ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आर0के0जालान द्वारा किया गया जिसमें उनके द्वारा महिला सशक्तीकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त कियें गये। कार्यक्रम मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी द्वारा समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, कार्यस्थल पर महिलाओ का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013, मातृत्व हितलाभ अधिनियम 1961 के प्रावधानो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। उ0प्र0श्रम कल्याण परिषद एवं उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओ की भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपायुक्त उधोग चन्द्रभान सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।