राकेश सिंह गोण्डा
गोंडा श्रम विभाग में 30 नवंबर तक निशुल्क कराएं पंजीकरण
उप श्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल श्रीमती रचना केशरवानी ने बताया है कि निर्माण श्रमिकों के उत्तर प्रदेश भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण/नवीनीकरण के लिए बोर्ड ने निःशुल्क सुविधा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा 30 नवंबर तक ही है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका नवीनीकरण कराया जाना अवशेष है वह अपना नवीनीकरण आगामी 30 नवम्बर तक निशुल्क करा सकते हैं तथा जो निर्माण श्रमिक अभी तक पंजीकृत नही हैं वह भी उक्त अवधि में निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए सिर्फ अब कागजी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। भवन निर्माण से जुडे़ या ईट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक श्रम विभाग गोंडा के कार्यालय या किसी निकटतम जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति व विगत वर्ष में कम से कम 90 कार्य करने का नियोजक का प्रमाणपत्र या स्व घोषणा पत्र देकर पंजीकरण करा सकते हैं। नवीनीकरण कराने वालों से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल ने सभी अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वह अपना पंजीकरण करायें और उ.प्र.भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठायें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।