सलील यादव बांदा
नाबालिग बालिका से बहनोई के भाई ऩे दुष्कर्म कर की हत्या
बांदा। जिले के अतर्रा में बहन के यहां आई नाबालिग किशोरी को बहनोई के भाई ने दुष्कर्म के बाद कुल्हाड़ी से काट डाला । आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी व इंस्पेक्टर ने आरोपी के भाइयों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू किया है ।आरोपी के खोज में कई जगह छापेमार करवाही की जा रही है । घटना को आरपी ने बडे भाई के घर दिया अंजाम।
अतर्रा ग्रामीण के मजरा महदू आरख का पुरवा निवासी लल्लू पुत्र बाबूराम आरख अपनी पत्नी काजल के प्रसव होने पर डेढ माह पहले उसकी देखभाल व परवरिश के लिए पत्नी की बहन पुत्री मुन्ना निवासी कोरेगांव थाना रिगांव जिला सतना मध्यप्रदेश को लिवा लाया था ।तभी से बालिका बहन के यहां रह रही थी।मृतका दो बहने थी। लल्लू आरख का छोटा भाई नन्हे ने शनिवार की देर शाम भाई की साली को जबरन घसीट कर बडे भाई राजा के मकान में ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म के बाद धार दार हथियार से सर मे वार कर हत्या कर दी।और मौके से फरार हो गया।बडा राजा व लल्लू व अन्य परिजन खेत तथा अतर्रा मजदूरी करने आए हुए थे। कुछ देर तक बहन काजल ने आहट मिलने पर वहां पहुंची तो घटना स्थल पर शव देख स्तब्ध रह गई । उसने मायके सहित अपने पति लल्लू को सूचना दिया । आरोपी सबको धमकाता हुआ भाग निकला । सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में कई जगह भाइयों की निशानदेही पर छापेमारी की, किंतु आरोपी पकड में नहीं आ सका।मृतका के बहनोई लल्लू ने अपने सबसे छोटे भाई नन्हे पर कुल्हाडी से साली की हत्या करने की बात कही है।
थाना पुलिस नें घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाई लल्लू ऩे नन्हे द्वारा हत्या करने की बात कहीं है । पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म जैसी घटना की पुष्टि रिपोर्ट आने पर होगी। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि आरोपी के गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पकड़ में होगा ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।