रसूलगढ़ गाँव में सीवर पाइप लाइन बना कठिनाइयों का सबब - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 18 November 2020

रसूलगढ़ गाँव में सीवर पाइप लाइन बना कठिनाइयों का सबब

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

रसूलगढ़ गाँव में सीवर पाइप लाइन बना कठिनाइयों का सबब
 
 प्रधानमंत्री के संसदी क्षेत्र के विकास कार्यो मे रोडा बने अधिकारिय

आखिर कब होगा इन लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही

वाराणसी सारनाथ थाना अंतर्गत रसूलगढ़ गांव के गली में कई माह पूर्व में सीवर पाइप लाइन डालकर छोड़ दिया गया है।नई सीवर लाइन में दरार आने के कारण कई जगह से बदबूदार पानी टपक रहे है। जिसके कारण गली में  पानी लगे हैं इन गंदे पानी से डेंगू मच्छर पनप सकते है। जिसके काटने से पूरे क्षेत्र में विमारी फैल सकता है।  गली के मकानों में आने जाने* *के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है विभागीय* *लापरवाही का  खामियाजा क्षेत्रीय जनता को उठाना पड़ रहा है आए दिन बच्चे  और बूढ़े गिरकर घायल हो जाते हैं क्षेत्रीय लोगों ने पाइप लाइन पर* *मिट्टी  डालने के बाद गली को ठीक करने की मांग कई बार संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी से लिखित और मौखिक रूप से कर चुके हैं*। *लेकिन आज तक अधूरे कार्य को देखने के लिए विभाग का कोई भी कर्मचारी नही गया। विभाग के अधिकारी इन गांव के गलियों में सीवर पाइप लाइन डालने के बाद झांकने तक नहीं* *गए इनके लापरवाही  के कारण लगभग दर्जनों मकान के परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।यदि समय रहते इन समस्याओं* *का निदान नहीं होता है तो गांव के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे ।जिसकी जिम्मेदारी पूर्णता विभाग की होगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।