पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ की गयी बैठक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 8 November 2020

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस पेंशनर्स के साथ की गयी बैठक

इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा  पुलिस पेंशनर्स के साथ की गयी बैठक



कुशीनगर   पुलिस लाइन्स में पुलिस पेंशनर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह द्वारा पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया जनपद कुशीनगर के रिटायर पुलिस कर्मियों के मेडिकल आपूर्ति के संबंध में त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित  को  आदेशित किया गया पुलिस पेन्शनर्स कुशीनगर के नाम से व्हाटस्एप ग्रुप बनाकर संचालन प्रारम्भ किया गया ताकि पुलिस पेन्शनर्स के उनके पेंन्शन, मेडिकल तथा अन्य विभागीय समस्य़ाओं को त्वरित निस्तारित किया जा सके तथा उनको अनावश्यक भाग-दौड़ लगाना न पड़े पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों के लिए संचालित पुलिस कैन्टीन के उपयोग की सुविधा पुलिस पेन्शनर्स को भी उपलब्ध कराये जाने हेतु पेन्शनर्स के द्वारा मांग रखी गयी, जिसको पुलिस अधीक्षक कुशीनगर महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए तत्काल पुलिस पेन्शनर्स को कार्ड उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। रिटायर्ड पुलिस पेन्शनर्स के डिजिटल पहचान पत्र के बनने के सम्बंध में शिकायत प्राप्त हुई जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पहचान पत्र के बनने के सम्बंध में आ रही कमियों को दूर कर शीघ्र ही पहचान पत्र निर्गत करने के सम्बंध में निर्देशित किया गया पेंशनर्स के वाट्सएप ग्रुप के समुचित उपयोग के साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए ‘पेन्शनर्स’ से यह भी अनुरोध किया गया कि समय-समय पर अपने अनुभव के आधार पर पुलिस की सहायता करें ताकि उनके अनुभवों का उपयोग कर नई पुलिस प्रणाली को और भी सुदृढ़ बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।