सलील यादव बांदा
राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल की आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी बांदा ने किया शोक सभा
बांदा । कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य माननीय अहमद पटेल साहब की आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी क्षति को पूर्ण नहीं किया जा सकता जिला कांग्रेश कैंप कार्यालय अलीगंज में शोक सभा संपन्न हुई जहां कांग्रेस जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की शोक सभा में जिला अध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, राजेश कुमार गुप्ता, सैयद अल्तमस, अशरफ उल्ला पप्पू जी, शिव बली सिंह जी ,नाथूराम सेन, सुखदेव गांधी ,डॉक्टर के पी सेन, अशोक वर्धन आदि उपस्थित रहे।
इसी के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस जनों ने धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।