इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
अनाथ आश्रम पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह बच्चों में वितरण किया फल व मिठाईयां खिलें बच्चों के चेहरे
कुशीनगर । परसौनी कला के अनाथ आश्रम के बच्चों के चेहरे पर जब त्योहार की खुशी खिली तो दिवाली भी खिलखिला पड़ी। लगा त्योहार का यही असल रंग है। इस रंग को यदि हर कोई महसूस कर, पहल करे तो त्योहार का सही मायने शायद मिलने लगे। खुशी का यह रंग तब बिखरा जब अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह पत्नी नीलम सिंह व बच्चें सौम्य दीप सिंह, शौर्य प्रताप सिंह संग अनाथ बच्चों के साथ दिवाली की खुशी बांटने पडरौना नगर से सटे परसौनी कला स्थित अनाथाश्रम पहुंचे। अपनों से महरूम इन तीन दर्जन से अधिक बच्चों को दुलारा और इनमें मिठाइयां व फल आदि बांटी तो इन अनाथ बच्चों को अपनापन मिला और उनके चेहरों पर सुकून देने वाली खुशी बिखर उठी। खुशी का यह रंग देख दिवाली भी हंस पड़ी और मानो कह रही हो कि यही है मेरे खुशी का असल रंग। आज पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नें बताया कि हाथ में डंडा लेकर चलने वाली खाकी का एक रंग यह भी होता है, जिसमें प्यार और दुलार छुपा होता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो खुशी आज इन अनाथ बच्चों के संग त्योहार मनाने में मिली है, उसे बयां नहीं किया जा सकता। बच्चों के चेहरे भी यह बता रहे थे कि अपनों ने ठुकराया है तो समाज का संवेदनशील हाथ उनके साथ है। वह अनाथ नहीं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज के लोगों को इन अनाथ बच्चों का सहयोग करना चाहिए असल समाज सेवा यही हैं ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।