VARANASI 20 एकड़ में विकसित हो रहे अवैध कालोनी पर गरजा वीडीए का बुलडोजर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 11 November 2020

VARANASI 20 एकड़ में विकसित हो रहे अवैध कालोनी पर गरजा वीडीए का बुलडोजर

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

 20 एकड़ में विकसित हो रहे अवैध कालोनी पर गरजा वीडीए का बुलडोजर

वाराणसी। विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही लगातार चल रही। वीडीए प्रवर्तन टीम ने आज रामनगर वार्ड के भीटी स्थित पंचवटी के  आराजी संख्या-304, 306, 309, 514 एवं 684 इत्यादि में जमकर अभियान चलाया व कई निर्माण जमींदोज किये।

सूचना व मिली शिकायत के बाद पंचवटी स्थित शिव बिहार कॉलोनी में नितिन मोहन मित्तल  व शुशील मोहन मित्तल द्वारा लगभग 5 बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर आज बुलडोजर चला। इस दौरान वीडीए के अधिकारियों संग संयुक्त प्रवर्तन टीम के अलावा रामनगर पुलिस बल भी शामिल रही। रामनगर के विभिन्न इलाकों में लगभग 20 एकड़ में चले ध्वस्तीकरण कार्यवाही से अवैध कालोनाइजरों में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान ज़ोनल अधिकारी देवचन्द्र राम, चन्द्रभानु एवं अनिल दुबे के अलावा अवर अभियंता आरके सिंह, धन्नीराम एवं  चन्द्रशेखर प्रसाद मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।