मीडिया प्रभारी बलिया
आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा एक आवश्यक बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मीरनगंज में हुई जिस बैठक के मुख्य अतिथि के मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश राजभर जी रहे। बैठक में पंचायत चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों को अभी से कमर कसने पर जोर दिया।
![]() |
श्री राजभर जी ने पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को गांव चले अभियान की तर्ज पर गांव-गरीबों के बीच जाकर व सुभासपा के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिये। श्री राजभर जी ने पंचायत चुनाव को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में मजबूती से लड़ने का ऐलान किया। पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य सभी इकाइयों से अधिक से अधिक प्रत्याशी जीते।
वही बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव माननीय अरविंद राजभर जी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर अपना परिचय देंने को कहा। पार्टी की विचारधाराओं को लेकर कार्यकर्ता एक दूसरे आमजनों से संपर्क बनाये। पंचायत चुनाव पार्टी दमखम से चुनाव लड़ेगी। अब वह समय आ गया है, आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती के साथ लग जाये। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव मा० अरुण राजभर जी, मा० रामसागर बिंद (भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष), सुनील सिंह, विच्छेलाल राजभर, बंगाली रावत, सालिक यादव, रमेश सिंह चौहान, दिनेश राजभर, सुग्रीव राजभर, अवधेश कुमार राजभर, रामजी राजभर, जावेद अंसारी व राजेश राजभर आदि लोग उपस्थित रहे



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।